Chinese Manjha Death: चाइनीज मांझे की चपेट में आया सिपाही, मांझे से फंसकर कटी गर्दन, मौके पर हुई मौत
Chinese Manjha Death: चाइनीज मांझे की चपेट में आया सिपाही, मांझे से फंसकर कटी गर्दन, मौके पर हुई मौत

Chinese Manjha Death। Image Credit: Sachin Gupta X Handle
शाहजहांपुर। Chinese Manjha Death: इन दिनों हर दिल्ली समेत कई राज्यों में चीनी मांझे के कई केस सामने आ चुके हैं। जिसकी वजह से लोगों की मौत हो रही है। लेकिन सरकार की तरफ से इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे अब तक इनकी बिक्री पर कोई रोक नहीं लगी है। वहीं एक बार फिर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक खबर सामने आई है जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक सिपाही की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से आसपास के लोगों ने नाराजगी जताई है।
दरअसस, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के अजीजगंज इलाके में ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल शाहरुख हसन की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि, कांस्टेबल शाहरुख हसन शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात थे और वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे, जिस रास्ते से कांस्टेबल शाहरुख हसन जा रहे थे। उसी रास्ते में एक शख्स पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान शख्स ने तेजी से मांझा खींच दिया, जिससे मांझा शाहरुख के गर्दन में उलझ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Chinese Manjha Death: वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए मार्केट में बीकने वाले चाइनीज मांझे को बैन करने की भी मांग की। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दर्दनाक : यूपी के जिला शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से गला कटने से सिपाही शाहरुख हसन की मौत हुई। सिपाही बाइक से जा रहा था, तभी चाइनीज मांझा उसके गले में आ फंसा। गले से खून की धार फूट पड़ी। pic.twitter.com/A53r6lAjjv
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 11, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Soldier dies after getting entangled in Chinese Manjha

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm