एनडीआरएफ की कुछ टीम दिल्ली से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं : अमित शाह

एनडीआरएफ की कुछ टीम दिल्ली से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं : अमित शाह

एनडीआरएफ की कुछ टीम दिल्ली से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं : अमित शाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: February 7, 2021 8:42 am IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमखंड टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बात की और कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुछ टीम दिल्ली से हवाई मार्ग से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, आईटीबीपी के महानिदेशक और एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात की है।’’

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआाएफ की टीम बचाव कार्य के लिए निकल गई हैं। देवभूमि को हरसंभव मदद दी जाएगी।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कुछ और टीम दिल्ली से हवाई मार्ग से उत्तराखंड भेजी जा रही हैं। हम वहाँ की स्थिति पर निरंतर नजर रख रहे हैं ।’’

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई है।

भाषा दीपक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में