चंडीगढ़, 16 अप्रैल (भाषा) चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों को बृहस्पतिवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों में तलाशी शुरू कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और पुलिस, एंबुलेंस तथा दमकल ब्रिगेड समेत अन्य दल स्कूलों में भेजे गए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह नयी धमकी पिछले कुछ हफ्तों में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर मिली इसी तरह की धमकियों के तुरंत बाद सामने आई है, जो बाद में फर्जी साबित हुई थीं।
कुछ दिन पहले पटियाला और मोगा के कई स्कूलों को भी बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
भाषा गोला शोभना
शोभना