राजस्थान में बेटे ने मां की गला घोंट कर हत्या की

राजस्थान में बेटे ने मां की गला घोंट कर हत्या की

राजस्थान में बेटे ने मां की गला घोंट कर हत्या की
Modified Date: July 2, 2023 / 03:31 pm IST
Published Date: July 2, 2023 3:31 pm IST

जयपुर, दो जुलाई (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी मां की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि रहड़ गांव निवासी 21 वर्षीय रूस्तम ने बृहस्पतिवार को अपनी मां शहनाज बानो (40) की गला घोट कर हत्या कर दी। इस संबंध में मरने वाली महिला के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी रुस्तम को शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पिता 15-20 साल से कोई काम नहीं करता और वह घर पर ही रहता है और बीमार मां की दवाइयों पर ज्यादा खर्चा होता था, और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने यह कदम उठाया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में