ग्रामीण भारत में कोविड टीकाकरण के पंजीकरण के लिए सोनू सूद ने कार्यक्रम शुरू किया

Ads

ग्रामीण भारत में कोविड टीकाकरण के पंजीकरण के लिए सोनू सूद ने कार्यक्रम शुरू किया

  •  
  • Publish Date - June 25, 2021 / 07:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को एक नयी पहल सीओवीआरईजी की शुरुआत की जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण के पंजीकरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी कार्यक्रम बनाना है।

एक बयान में कहा गया है कि यह पहल स्वयंसेवकों को अपनी वेबसाइट के माध्यम से जोड़ेगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘स्वयंसेवक द्वारा इस पहल के लिए पंजीकरण कर लेने के बाद उन्हें लगभग 95 करोड़ भारतीय ग्रामीण आबादी के लिए कोविड टीकाकरण के वास्ते पंजीकरण में मदद करने को एक ऐप प्रदान किया जाएगा।’’

स्पाइस मनी ऐप बनाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करेगी।

भाषा अमित वैभव

वैभव