सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत नाजुक और चिंताजनक

Ads

सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत नाजुक और चिंताजनक

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 06:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

कोलकाता, 14 नवंबर (भाषा) प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत नाजुक और चिंताजनक है। यहां शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम शनिवार को उनकी स्थिति बहाल करने के लिए अंतिम कोशिश कर रही है।

डॉक्टरों ने बताया कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित चटर्जी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी शारीरिक प्रणाली प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। चटर्जी की स्थिति पहले से और खराब हो गई है। वह जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘ हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। हम अपनी अंतिम कोशिशें कर रहे हैं। उनके परिवार ने भी यह मान लिया है। वह करीब-करीब वापस नहीं आने वाली स्थिति में हैं।’

वह छह अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बाद में संक्रमण मुक्त भी हो गए थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

नोमान शाहिद

शाहिद