विस के बाहर कांग्रेस के ‘अवैध’ प्रतीकात्मक सत्र के आयोजन पर अध्यक्ष ने हुड्डा से जवाब मांगा
विस के बाहर कांग्रेस के ‘अवैध’ प्रतीकात्मक सत्र के आयोजन पर अध्यक्ष ने हुड्डा से जवाब मांगा
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (भाषा) हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने एक दिवसीय विशेष सत्र का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने और सदन के बाहर ‘अवैध’ प्रतीकात्मक (मॉक) सत्र आयोजित किये जाने पर विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से मंगलवार को जवाब तलब किया।
विपक्ष के नेता को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘हरियाणा विधानसभा के पार्किंग क्षेत्र में कथित रूप से अवैध ‘मॉक’ सत्र आयोजित करने और विधानसभा द्वारा वैध विधायी कार्यवाही के संचालन पर आक्षेप लगाने के संबंध में नोटिस जारी किया जाता है।’’
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधानसभा का सत्र सोमवार को विधानसभा भवन के कक्ष में आयोजित किया गया था।
पत्र में कहा गया है कि विधानसभा की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई। इससे पहले, उसी दिन सुबह 10 बजे अध्यक्ष के कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें हुड्डा सहित कई सदस्य शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य विधानसभा, लोकतांत्रिक मूल्यों और महिलाओं की गरिमा का अपमान हैं।
हुड्डा ने कल कहा था कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भ्रम फैला रही है।
भाषा सुरेश वैभव
वैभव

Facebook


