सिद्धरमैया और कांग्रेस नेताओं को ले जा रहा विशेष विमान दिल्ली के बजाय जयपुर में उतरा
सिद्धरमैया और कांग्रेस नेताओं को ले जा रहा विशेष विमान दिल्ली के बजाय जयपुर में उतरा
बेंगलुरु, 28 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया, उनके बेटे यतींद्र और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं को ले जा रहा एक विशेष विमान खराब मौसम के कारण नयी दिल्ली के बजाय जयपुर में उतरा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद सिद्धरमैया राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए थे, जहां उनके अपने उत्तराधिकारी और मंत्रिमंडल के गठन की कवायद को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने की संभावना है।
सीएमओ के बयान में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को ले जा रहा विशेष विमान खराब मौसम के कारण दिल्ली के बजाय जयपुर में उतरा है। विमान में कर्नाटक के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री के जे जॉर्ज, बैरती सुरेश, कानूनी सलाहकार पोन्नन्ना, सिद्धरमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र और कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त सवार थे।’
भाषा सुमित माधव
माधव

Facebook


