तमिलनाडु में वंचित वर्गों के 37 लाख से अधिक लोगों के लिए दो-दो हजार रुपये की विशेष निधि: स्टालिन
तमिलनाडु में वंचित वर्गों के 37 लाख से अधिक लोगों के लिए दो-दो हजार रुपये की विशेष निधि: स्टालिन
(फाइल फोटो के साथ)
चेन्नई, तीन मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ने वंचित वर्गों के 37.79 लाख लोगों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की विशेष निधि जमा की है।
स्टालिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं, वृद्ध तृतीय लिंगियों और दिव्यांगजनों के वास्ते अतिरिक्त सहायता की मांग पर सरकार ने आज उनकी मौजूदा मासिक पेंशन के अतिरिक्त दो-दो हजार रुपये प्रदान किए हैं।
उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य समाज में हाशिये पर रहने वाले लोगों की आर्थिक कठिनाइयों को कम करना है।
धनराशि की वर्तमान किस्त फरवरी में ‘कलैगनार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना के तहत महिलाओं को वितरित किये गये दो-दो हजार रुपये के विशेष ग्रीष्मकालीन पैकेज के बाद दी जा रही है। इस योजना के बाद कमजोर समूहों की ओर से इसी तरह के समर्थन के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं समेत 29.29 लाख लाभार्थियों को 3,200 रुपये का विशेष सहायता पैकेज अंतरित किया है। राज्य में ये लोग विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
सरकार ने 5.92 लाख दिव्यांगजनों को 3,500 रुपये प्रति व्यक्ति वितरित किए। मंगलवार को दिव्यांगजनों के 2.58 लाख परिवारों के बैंक खातों में चार-चार हजार रुपये जमा किए गए। इन परिवारों को गुजारा भत्ता मिल रहा था।
स्टालिन ने 13 फरवरी को घोषणा की थी कि उनकी सरकार ने द्रमुक शासन की मासिक सहायता योजना के तहत परिवार राशन कार्डधारकों की 1.31 करोड़ महिला प्रमुखों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये अंतरित किए हैं।
भाषा राजकुमार सुरेश
सुरेश

Facebook


