उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा खत्म करना चाहते हैं स्टालिन : आधव अर्जुन
उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा खत्म करना चाहते हैं स्टालिन : आधव अर्जुन
चेन्नई, पांच अप्रैल (भाषा) टीवीके नेता आधव अर्जुन ने रविवार को दावा किया कि द्रमुक गठबंधन अब ‘स्वाभाविक’ नहीं रह गया है, बल्कि इसे ‘प्रतिस्पर्धा को खत्म करने’ और उदयनिधि स्टालिन के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए ‘दबाव और वित्तीय प्रभाव’ के माध्यम से बनाए रखा जा रहा है।
उन्होंने द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन पर ‘राजशाही’ और ‘धन शक्ति’ के पक्ष में सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को त्यागने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक एक वैचारिक पार्टी से बदलकर अब सत्ता और भ्रष्टाचार से प्रभावित पार्टी बन गई है।
अर्जुन ने कहा, “स्टालिन सबको हटाकर, बिना किसी प्रतिस्पर्धा के, 2026 के बाद उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।”
टीवीके महासचिव ने द्रमुक गठबंधन के भीतर असंतोष की ओर भी इशारा किया और खास तौर पर वाइको जैसे वरिष्ठ नेताओं पर “दबाव बनाए जाने” का आरोप लगाया।
भाषा रंजन दिलीप
दिलीप

Facebook


