राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 2.18 करोड़ से अधिक खुराक अब भी उपलब्ध : केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 2.18 करोड़ से अधिक खुराक अब भी उपलब्ध : केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 2.18 करोड़ से अधिक खुराक अब भी उपलब्ध : केंद्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 17, 2021 10:49 am IST

दिल्ली, 17 जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 2.18 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं जबकि अगले तीन दिन के भीतर उन्हें और 56,70,350 खुराकें और दी जाएंगी।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अब तक राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को 27.28 करोड़ से अधिक (27,28,31,900) खुराकें दी गई हैं। ये खुराकें उन्हें भारत सरकार की ओर से नि:शुल्क तथा राज्यों द्वारा सीधे खरीद की श्रेणी में दी गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल 25,10,03,417 खुराकों (बर्बाद हुए टीकों समेत) का इस्तेमाल हुआ है। उसने बताया, ‘‘राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 2,18,28,483 खुराक अब भी मौजूद हैं। इसके अलावा, अगले तीन दिन में और 56,70,350 खुराकें उन्हें उपलब्ध करवाई जाएंगी।’’

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके दे रही है। इसके अलावा राज्य टीकों की सीधी खरीद भी कर सकते हैं। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण देश में एक मई को आरंभ हुआ था। महामारी से निबटने की सरकार की व्यापक रणनीति का एक अहम स्तंभ टीकाकरण है।

भाषा मानसी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में