राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड टीके की 2.29 करोड़ से ज्यादा खुराक हैं: सरकार

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड टीके की 2.29 करोड़ से ज्यादा खुराक हैं: सरकार

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड टीके की 2.29 करोड़ से ज्यादा खुराक हैं: सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 7, 2021 2:48 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 2.29 करोड़ से ज़्यादा खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक टीके की 51.66 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं और 55,52,070 खुराकों को भेजने पर काम चल रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि इसमें से कुल खपत, अपव्यय सहित 49,74,90,815 खुराक (शनिवार की सुबह उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

उसने बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 2,29,36,394 खुराक लाभार्थियों को लगाने के लिए उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार देश में टीकाकरण का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी के लिए कोविड टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सरकार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध करा रही है। टीकाकरण के नये चरण में केन्द्र सरकार देश में उत्पादित टीके की 75 प्रतिशत खुराकों को खरीदकर उनकी आपूर्ति राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कर रही है।

भाषा स्नेहा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में