जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष: उमर अब्दुल्ला
Modified Date: August 6, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: August 6, 2026 3:31 pm IST

राजौरी/जम्मू, छह अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि उनकी सरकार और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) राज्य का दर्जा वापस मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को हुए प्रदर्शनों के बाद क्या आगे और कदम उठाए जाएंगे, इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हां, हम तब तक अपने प्रयास जारी रखेंगे जब तक कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस नहीं मिल जाता।’

मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित राजौरी जिले में राहत और पुनर्वास के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही।

उमर अब्दुल्ला की यह टिप्पणी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को उनके और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद आई है। उस प्रदर्शन में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकार दिए जाने की मांग की गई थी।

पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तत्कालीन राज्य को पुनर्गठित कर दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर दिया गया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस लगातार यह दोहराती रही है कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराना उसकी प्रमुख राजनीतिक प्राथमिकताओं में शामिल है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में