असम के कार्बी आंगलोंग में भारतीय वायु सेना का सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त

असम के कार्बी आंगलोंग में भारतीय वायु सेना का सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त

असम के कार्बी आंगलोंग में भारतीय वायु सेना का सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त
Modified Date: March 6, 2026 / 08:07 am IST
Published Date: March 6, 2026 8:07 am IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायुसेना ने बताया कि विमान की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।

विमान के चालकों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

भारतीय वायु सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि प्रशिक्षण मिशन पर निकला सुखोई-30एमकेआई विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

तलाश अभियान जारी है।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि विमान जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि रूसी मूल के विमान के साथ संपर्क रात सात बजकर 42 मिनट पर टूट गया था।

सुखोई 30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था। अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है।

वायु सेना के पास ऐसे 260 से अधिक विमान हैं।

महाराष्ट्र के नासिक जिले में जून 2024 में एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जनवरी 2023 में ग्वालियर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक अन्य सुखोई-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

भाषा सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में