Gold Rate 06 March 2026: अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के बीच सोने की रफ्तार पर अचानक ब्रेक! 1.22 लाख के करीब पहुंचकर क्यों पड़ गई धीमी? जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?
Gold Rate 06 March 2026: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग बढ़ी, लेकिन ऊंचे दाम पर निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण तेजी थम गई। वहीं 6 मार्च की सुबह चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।
(Gold Rate 06 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,22,300 प्रति 10 ग्राम।
- 24 कैरेट सोना दिल्ली में ₹1,63,020 पर बिक रहा है।
- अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के बावजूद सोने की तेजी मुनाफावसूली से थमी।
नई दिल्ली: Gold Rate 06 March 2026 in India आज शुक्रवार 6 मार्च की सुबह भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये घटकर 1,22,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत भी 10 रुपये टूटकर 1,63,020 रुपये और 22 कैरेट का भाव भी 10 रुपये घटकर 1,49,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव का असर
हालांकि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी, लेकिन ऊंचे स्तर पर निवेशकों की भारी मुनाफावसूली ने इस बढ़त को बेअसर कर दिया। 5 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में निवेशकों ने मुनाफा निकालते हुए 24 कैरेट सोने की कीमत 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ला दी थी।
बड़े शहरों में गोल्ड रेट
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,22,300 रुपये, 22 कैरेट 1,49,440 रुपये और 24 कैरेट 1,63,020 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोना 1,22,150 रुपये, 22 कैरेट 1,49,290 रुपये और 24 कैरेट 1,62,870 रुपये पर है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,30,380 रुपये, 22 कैरेट 1,51,190 रुपये और 24 कैरेट 1,64,940 रुपये के स्तर पर है।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन (ग्राम) | आज की कीमत (₹) | कल की कीमत (₹) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹12,230 | ₹12,231 | – ₹1 |
| 8 ग्राम | ₹97,840 | ₹97,848 | – ₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,22,300 | ₹1,22,310 | – ₹10 |
| 100 ग्राम | ₹12,23,000 | ₹12,23,100 | – ₹100 |
अन्य शहरों का रेट
अहमदाबाद में 18 कैरेट सोना 1,22,200 रुपये, भोपाल 1,22,200 रुपये और हैदराबाद 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट सोना 1,22,300 रुपये पर है। 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें इन शहरों में भी दिल्ली जैसे स्तर पर हैं, जो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)
| शहर | 18 कैरेट सोने का भाव (₹) | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | ₹1,22,300 | ₹1,49,440 | ₹1,63,020 |
| मुंबई | ₹1,22,150 | ₹1,49,290 | ₹1,62,870 |
| अहमदाबाद | ₹1,22,200 | ₹1,49,340 | ₹1,62,920 |
| चेन्नई | ₹1,30,380 | ₹1,51,190 | ₹1,64,940 |
| कोलकाता | ₹1,22,150 | ₹1,49,290 | ₹1,62,870 |
| हैदराबाद | ₹1,22,150 | ₹1,49,290 | ₹1,62,870 |
| जयपुर | ₹1,22,300 | ₹1,49,440 | ₹1,63,020 |
| भोपाल | ₹1,22,200 | ₹1,49,340 | ₹1,62,920 |
| लखनऊ | ₹1,22,300 | ₹1,49,440 | ₹1,63,020 |
| चंडीगढ़ | ₹1,22,300 | ₹1,49,440 | ₹1,63,020 |
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
| 06 मार्च 2026 | ₹16,302 (-1) | ₹14,944 (-1) |
| 05 मार्च 2026 | ₹16,303 (-163) | ₹14,945 (-150) |
| 04 मार्च 2026 | ₹16,466 (-311) | ₹15,095 (-285) |
| 03 मार्च 2026 | ₹16,777 (-289) | ₹15,380 (-265) |
| 02 मार्च 2026 | ₹17,066 (-257) | ₹15,645 (-235) |
| 01 मार्च 2026 | ₹17,323 (+437) | ₹15,880 (+400) |
| 28 फ़रवरी 2026 | ₹16,886 (+714) | ₹15,480 (+655) |
| 27 फ़रवरी 2026 | ₹16,172 (-11) | ₹14,825 (-10) |
| 26 फ़रवरी 2026 | ₹16,183 (-21) | ₹14,835 (-20) |
| 25 फ़रवरी 2026 | ₹16,204 (+11) | ₹14,855 (+10) |
चांदी की कीमत में गिरावट
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 6 मार्च की सुबह गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी 100 रुपये घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक दिन पहले 5 मार्च को चांदी की कीमत 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 84.11 डॉलर प्रति औंस है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 06 March 2026: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी के चौंकाने वाले संकेत! क्या खुलते ही घरेलू शेयर बाजार में मचने वाली है बड़ी तबाही?
- Bihar Next CM Name: कौन होगा बिहार का अगला CM? इन बड़े नेताओं के नामों पर चर्चा तेज, डिप्टी CM को लेकर भी कई दावेदार
- Ghaziabad Factory Fire News: फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दो बड़ी फैक्ट्रियां धू-धू कर जलीं, इलाके में अफरा-तफरी, कई शहरों से बुलानी पड़ी दमकल

Facebook


