दिल्ली। पूर्व आईएएस सुनील अरोड़ा ने भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि श्री अरोड़ा को ओपी रावत की जगह नियुक्त किया गया है।
Delhi: Sunil Arora takes charge as the new Chief Election Commissioner of India pic.twitter.com/7ruBbg5MN5
— ANI (@ANI) December 2, 2018
बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा देश के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाले है। ज्ञात हो कि सुनील अरोड़ा ने अपनी ज्यादातर पढ़ाई होशियारपुर से की है। जैसे ही उनके पैतॄक गांव वालो को यह जानकारी हुई कि सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण कर रहे हैं उनके पैतृक घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया साथ ही गांव में सुनील अरोड़ा के लेकर उनके बहुत से किस्सों की भी खूब चर्चा हुई। सुनील अरोड़ा ने राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा। केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे हैं।