नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने मंगलवार को कहा कि रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) तीनों सेनाओं के पाठ्यक्रम प्रतिभागियों के बीच तालमेल की भावना को बढ़ावा देता है और प्रभावी ढंग से संवाद करने का कौशल सिखाता है।
एयर चीफ मार्शल सिंह भी डीएसएससी के पूर्व छात्र हैं।
तमिलनाडु के वेलिंगटन में यह संस्थान देश का प्रमुख रक्षा सेवा प्रशिक्षण संस्थान है।
उन्होंने कहा, ‘‘किसी पाठ्यक्रम में शामिल होने के दौरान आप केवल व्यवस्थित तरीके से दी जाने वाली शिक्षा से ही नहीं बल्कि एक-दूसरे से भी बहुत कुछ सीखते हैं। आप दूसरों से और अन्य सेवाओं के बारे में सीखते हैं।’’
एयर चीफ मार्शल सिंह ने अपने संबोधन में 1947 में स्थापित इस संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएसएससी अकादमिक कौशल के माध्यम से तीनों सैन्य बल के सैन्य नेतृत्व को तैयार करता है।
एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि साधारण शुरुआत से आगे बढ़ते हुए डीएसएससी ने आज वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा हासिल की है और उत्कृष्टता के लिए कई उपलब्धियां अर्जित की हैं।
भाषा जितेंद्र आशीष
आशीष