सुनील कवथणकर कांग्रेस की गोवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
सुनील कवथणकर कांग्रेस की गोवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
पणजी, पांच जुलाई (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने रविवार को सुनील कवथणकर को पार्टी की गोवा इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
उनकी नियुक्ति का आदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने जारी किया। चालीस वर्षीय कवथणकर को पदोन्नत किए जाने से पहले वह गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे।
इससे पहले, वह नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की गोवा इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कवथणकर पार्टी के तीसरे कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस इससे पहले विधायक कार्लोस फरेरा और अल्टोन डी’कोस्टा को गोवा प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है।
भाषा गोला दिलीप
दिलीप

Facebook


