Surat LPG Crisis Latest News: डायमंड सिटी से मजदूरों का पलायन.. रेलवे स्टेशन में वापसी के लिए उमड़ी भीड़, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Surat City LPG Crisis Latest News: सूरत में एलपीजी संकट से परेशान मजदूरों का पलायन, गैस महंगी और कमी से बढ़ी मुश्किलें, स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Surat LPG Crisis Latest News: डायमंड सिटी से मजदूरों का पलायन.. रेलवे स्टेशन में वापसी के लिए उमड़ी भीड़, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Surat City LPG Crisis Latest News || Image- ANI News File

Modified Date: March 20, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: March 20, 2026 3:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूरत में LPG संकट से मजदूरों का पलायन
  • गैस 500 रुपये किलो तक पहुंची
  • उधना स्टेशन पर भारी भीड़

सूरत: गुजरात के सूरत शहर में रसोई गैस की कमी की वजह से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांव लौटने लगे हैं। (Surat City LPG Crisis Latest News) उधना रेलवे स्टेशन पर घर जाने वालों की भीड़ देखी जा रही है। मजदूर अपने सामने के साथ ट्रेन का इंतज़ार कर रहे हैं।

500 रुपये प्रति/किलो तक पहुंची LPG की कीमत

मजदूरों का कहना है कि काम होने के बावजूद उन्हें गैस न मिलने की वजह से मजबूर होकर लौटना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें खाना बनाने के लिए गैस नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें बिना खाना खाए रहना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर गैस की कीमत बहुत ज्यादा जा पहुंची है। यह कीमत करीब 500 रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है।

एक मजदूर ने कहा कि गैस और पैसों की कमी के कारण यहां रहना मुश्किल हो गया है, इसलिए वे गांव जा रहे हैं। (Surat City LPG Crisis Latest News) वहीं, एक महिला मजदूर ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से गैस लेने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसे नहीं मिली, जिससे वह अपने बच्चों के साथ वापस लौट रही है।

लकड़ी जलाने पर पाबंदी से बड़ी समस्या

कुछ मजदूरों ने यह भी बताया कि कमरे के मालिकों ने लकड़ी जलाकर खाना बनाने से मना कर दिया है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इस अचानक पलायन से सूरत की कपड़ा उद्योग इकाइयों में मजदूरों की कमी होने लगी है।

सरकार आकर रही बातचीत का दावा

बता दें कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका असर भारत के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। (Surat City LPG Crisis Latest News)इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने प्रभावित निर्यातकों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है और ऊर्जा आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि स्थिति को संभालने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत जारी है और जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-

रुपया 82 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.71 प्रति डॉलर पर बंद

मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा ही जीवन का पुनर्निर्माण : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

खेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी दुनिया: मुख्यमंत्री माझी

यह भी देखें:- 

ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडिक अपराध

वृंदावन का प्रत्येक कण श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण, केंद्र और राज्य मिलकर काम करें: मनोहर लाल

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown