विवादों में सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक, निर्माताओं को जारी किया नोटिस
विवादों में सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक, निर्माताओं को जारी किया नोटिस
नयी दिल्ली, (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से दायर एक याचिका पर अभिनेता की जिंदगी पर आधारित विभिन्न प्रस्तावित और आगामी फिल्मों के निर्माताओं को मंगलवार को नोटिस जारी किया।
Read More News: अस्पताल में आग…कई सुलगते सवाल! आखिर इस अग्निकांड का जिम्मेदार कौन
याचिका में राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने फिल्मों में उनके बेटे के नाम या उससे मिलते जुलते पात्रों के इस्तेमाल पर रोक की मांग की है।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर उनसे 24 मई तक याचिका पर जवाब मांगा है।
Read More News: घुट गई जिंदगियां…गुनहगार कौन…कब तक और किस-किस से ये हकीकत छिपाएंगे?
याचिका में कहा गया, ‘‘फिल्मकार हालात का फायदा उठा रहे हैं और अपने छिपे हुए मकसदों को पूरा करने के लिहाज से मौके को भुनाने का प्रयास कर रहे हैं।’’
इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता को आशंका है कि तरह-तरह की सामग्री प्रकाशित की जाएगी जिससे राजपूत और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।
Read More News: विधायक आशीष छाबड़ा की पहल से कोरोना मरीजों को मिलेगी ‘सांसें’, प्रशासन को सौंपे नॉन इंवेंसिव वेंटिलेटर मशीन

Facebook


