संदिग्ध इबोला मरीज की जांच में वायरस की पुष्टि नहीं हुई: गुजरात के मंत्री पंशेरिया

संदिग्ध इबोला मरीज की जांच में वायरस की पुष्टि नहीं हुई: गुजरात के मंत्री पंशेरिया

संदिग्ध इबोला मरीज की जांच में वायरस की पुष्टि नहीं हुई: गुजरात के मंत्री पंशेरिया
Modified Date: May 28, 2026 / 07:38 pm IST
Published Date: May 28, 2026 7:38 pm IST

अहमदाबाद, 28 मई (भाषा) गुजरात के मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि अहमदाबाद के एक पृथक वार्ड में भर्ती इबोला के संदिग्ध मरीज की जांच में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने नागरिकों से घबराने नहीं और अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों को केवल राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से साझा की गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कांगो से उत्पन्न संक्रामक रोग इबोला वायरस के एक संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार के भय या घबराहट में न आएं और अफवाहों से दूर रहें तथा केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।’

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और उसका स्वास्थ्य विभाग जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पूरी तरह से सतर्क, तैयार और प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने बुधवार को बताया था कि कांगो के 37-वर्षीय एक व्यवसायी और उनके संपर्क में आए तीन लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

वह व्यवसायी लगभग पांच से सात दिन पहले कांगो से मुंबई आया था और बाद में वडोदरा चला गया था।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में