जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया संदिग्ध सामान बरामद

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया संदिग्ध सामान बरामद

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया संदिग्ध सामान बरामद
Modified Date: March 13, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: March 13, 2026 7:05 pm IST

जम्मू, 13 मार्च (भाषा) जम्मू शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध सामान बरामद किया, जिसे कथित तौर पर एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीले रंग के प्लास्टिक में पैक की गई सामग्री को आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के किनारे एक अग्रिम क्षेत्र से बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर बीएसएफ और पुलिस के दल मौके पर पहुंचें और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर सुबह करीब 11 बजे अग्रिम क्षेत्र से खेप बरामद की गई।

प्रारंभिक खबरों के अनुसार, लगभग 1.5 किलोग्राम वजन का एक पैकेट सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ा था। उन्होंने बताया कि पैकेट को अभी तक खोला नहीं गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर, पैकेट को खोलने से पहले उसमें किसी भी विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी की आशंका को खत्म करने के लिए मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का उपयोग करके उसकी जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बरामद खेप की आगे की जांच और तकनीकी परीक्षण जारी है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में