शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
कोलकाता, नौ मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली।
राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
भाजपा ने 294-सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट हासिल कर राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया।
भाषा
सिम्मी सुरेश
सुरेश

Facebook


