LIC Smart Pension Scheme : रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! LIC की इस स्कीम में लगाएं पैसे और हर महीने घर बैठे पाएं 10 हज़ार रुपये की पेंशन, जानें कैसे?

रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आय चाहने वालों के लिए LIC की सरल पेंशन योजना एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एकमुश्त निवेश करने पर अगले महीने से ही गारंटीड पेंशन शुरू हो जाती है और पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद पूरी मूल राशि नॉमिनी को वापस मिल जाती है।

LIC Smart Pension Scheme : रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! LIC की इस स्कीम में लगाएं पैसे और हर महीने घर बैठे पाएं 10 हज़ार  रुपये की पेंशन, जानें कैसे?

LIC Smart Pension Scheme / Image Source : AI GENRATED

Modified Date: May 9, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: May 9, 2026 2:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • LIC सरल पेंशन एक इमिडिएट एन्युटी योजना है।
  • 20 लाख निवेश पर करीब 10,880 मासिक पेंशन मिल सकती है।
  • मृत्यु के बाद पूरी मूल राशि नॉमिनी को वापस मिलती है।

नई दिल्ली : LIC Smart Pension Scheme  रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आजादी हर किसी का सपना होता है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक ऐसी योजना संचालित करती है, जहाँ आपको सिर्फ एक बार निवेश करना है और अगले महीने से ही आपके खाते में पेंशन आनी शुरू हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं LIC सरल पेंशन योजना की, जो सुरक्षित निवेश और लाइफटाइम गारंटीड इनकम चाहने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

क्या है LIC की यह खास योजना?

यह एक इमिडिएट एन्युटी (Immediate Annuity) प्लान है। इसका मतलब है कि पॉलिसी लेते ही आपकी पेंशन शुरू हो जाती है। यह एक नॉन-लिंक्ड प्लान है, यानी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और इनकम की गारंटी मिलती है।

Monthly Pension Scheme LIC निवेश और पेंशन का गणित

अगर कोई निवेशक अपनी रिटायरमेंट पूंजी से एकमुश्त ₹20 लाख का निवेश इस योजना में करता है, तो उसे शानदार रिटर्न मिलता है सालाना पेंशन: 1,36,000, छमाही पेंशन: 66,640, तिमाही पेंशन: 32,980, मंथली पेंशन: 10,880,

योजना की मुख्य विशेषताएं

कम से कम 1 लाख का निवेश जरूरी है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।आप इसे अकेले या पति-पत्नी के साथ जॉइंट नाम पर भी ले सकते हैं। निवेशक अपनी सुविधा अनुसार मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर पेंशन चुन सकते हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद, निवेश की गई पूरी मूल राशि (Base Premium) नॉमिनी को वापस कर दी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.