तमिलनाडु : अबू धाबी जाने वाले विमान के पंख में आग लगने के बाद उड़ान रद्द
तमिलनाडु : अबू धाबी जाने वाले विमान के पंख में आग लगने के बाद उड़ान रद्द
चेन्नई, 12 मई (भाषा) अबू धाबी जाने वाले एक विमान के पंख में मंगलवार को आग लगने के बाद उसकी उड़ान रद्द कर दी गई। इस विमान में लगभग 280 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी ‘एतिहाद एयरवेज’ का विमान उड़ान भरने की तैयारी में था तभी पायलटों ने आग देखी, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई।
दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और उड़ान रद्द कर दी गई। ‘एतिहाद एयरवेज’ की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


