तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अभिनेता एवं नेता विजय की टीवीके को भारी बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अभिनेता एवं नेता विजय की टीवीके को भारी बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अभिनेता एवं नेता विजय की टीवीके को भारी बढ़त
Modified Date: May 4, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: May 4, 2026 3:24 pm IST

चेन्नई, चार मई (भाषा) भारत निर्वाचन आयोग ने कई विधानसभा क्षेत्रों में दस से अधिक दौर की मतगणना पूरी कर ली है और तिरुवल्लुर जिले के मादावरम क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे टीवीके उम्मीदवार ने 60,000 से अधिक मतों के अंतर से सबसे बड़ी बढ़त हासिल की है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मादावरम से चुनाव लड़ रहे एम एल विजयप्रभु को 1,41,926 मतों की बढ़त मिली है। तिरुपुर उत्तर से चुनाव लड़ रही टीवीके उम्मीदवार वी सत्यबामा को 54,681 वोट मिले हैं, जो उनकी निकटतम द्रमुक प्रतिद्वंद्वी से 28,543 वोट अधिक हैं। यह मतगणना के 12वें दौर के अंत तक की स्थिति है।

अपनी बढ़त बनाए रखते हुए अन्नाद्रमुक के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13वें दौर की मतगणना के अंत तक 50,379 मतों की बढ़त हासिल की।

अन्नाद्रमुक के एक अन्य उम्मीदवार ने पप्पिरेड्डीपट्टी सीट पर 14वें दौर की मतगणना के अंत तक 33,492 मतों की बढ़त बनाई।

वहीं, द्रमुक के अधिकतर उम्मीदवार 20,000 से अधिक की बढ़त नहीं बना सके। हालांकि, गुडालुर से उम्मीदवार द्रविडमणि एम. ने 18वें दौर की मतगणना तक 22,520 और ओडांचत्रम से आर. सक्करापानी ने 12वें दौर की मतगणना तक 22,813 मतों की बढ़त दर्ज की।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में