तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 10 जुलाई को करूर आयेंगे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 10 जुलाई को करूर आयेंगे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 10 जुलाई को करूर आयेंगे
Modified Date: July 5, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: July 5, 2026 8:50 pm IST

करूर (तमिलनाडु), पांच जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 10 जुलाई को सरकारी कार्यक्रमों और एक जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करूर का दौरा करेंगे। टीवीके नेता एम.आर. विजयभास्कर ने रविवार को यह जानकारी दी।

विजयभास्कर ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां चल रही हैं जिसमें ‘मक्कल संदिप्पु’ (जनसंपर्क) कार्यक्रम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही आधिकारिक कार्यक्रम और आयोजन स्थलों की घोषणा करेगी।

पूर्व मंत्री ने अन्नाद्रमुक छोड़ने के अपने हालिया फ़ैसले के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद, जब किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो 25 विधायकों के एक गुट ने सरकार गठन में टीवीके का समर्थन करने का सुझाव दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘इस बात पर मतभेद के कारण मुझसे मेरे जिला सचिव का पद छीन लिया गया।’’

विजयभास्कर के अनुसार इसके बाद, वह टीवीके महासचिव बुसी एन आनंद की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गये।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में