तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अन्नादुरई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अन्नादुरई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
चेन्नई, तीन फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अन्नादुरई को प्यार से ‘पेरारिग्नर अन्ना’ कहा जाता था।
राज्य के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अन्ना तमिलों की अंतरात्मा हैं। सिर्फ उनकी पुण्यतिथि पर ही नहीं बल्कि हम हर दिन अन्ना को याद करते हैं।’’
स्टालिन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘सरकार ने अन्ना सलाई, अन्ना फ्लाईओवर, अन्ना पुस्तकालय, अन्ना बस टर्मिनस हर कहीं उनका नाम जोड़कर यह सुनिश्चित किया कि वह तमिलनाडु में हर जगह दिखाई दें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अन्ना के तमिलनाडु में भाषा थोपने, संस्कृति थोपने और राज्य पर वित्तीय दबाव डालने जैसी चाले चलने के बावजूद भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के घमंड और दबदबे का जवाब सिर्फ यह है कि ‘यहां से जाओ’।’’
उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कितने भी साल बीत जाएं पर तमिलनाडु पर अन्ना ही राज करते हैं।’’
कांजीवरम नटराजन अन्नादुरई (15 सितंबर, 1909 – 3 फरवरी, 1969) द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के संस्थापक और इसके पहले महासचिव थे। उन्होंने मद्रास राज्य के चौथे और अंतिम मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
भाषा यासिर शोभना
शोभना

Facebook


