तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चेन्नई में कार्ल मार्क्स की प्रतिमा का अनावरण किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चेन्नई में कार्ल मार्क्स की प्रतिमा का अनावरण किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चेन्नई में कार्ल मार्क्स की प्रतिमा का अनावरण किया
Modified Date: February 6, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: February 6, 2026 5:19 pm IST

चेन्नई, छह फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को यहां जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने अप्रैल 2025 में राज्य विधानसभा में घोषणा की थी कि सरकार क्रांतिकारी वैश्विक नेता कार्ल मार्क्स को सम्मानित और स्मरण करना चाहती है।

स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों की मौजूदगी में 85.80 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई इस प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिमा की स्थापना राज्य की प्रगतिशील विचारधाराओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “मार्क्स की स्थापना। असमानता की समाप्ति। चेन्नई ने फिर से लाल रंग को अपनाया। कार्ल मार्क्स की प्रभावशाली प्रतिमा अब चेन्नई के कोनेमारा पब्लिक लाइब्रेरी में स्थापित है।”

स्टालिन ने कहा, “हम प्रगतिशील विचारों से ताकत हासिल करते हैं, चाहे वे कहीं से भी आए हों। जब प्रभुत्व की शक्तियां हावी होने का प्रयास करती हैं, तो हम उनका विरोध करते हैं। यही हमारे द्रविड़ मॉडल का सार है।”

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित थे, जिनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की तमिलनाडु इकाई के सचिव पी. शनमुगम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सचिव एम. वीरपांडियन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई शामिल थे।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में