T-20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, इस दिग्गज की हुई टीम में वापसी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हर्षित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोट

T-20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, इस दिग्गज की हुई टीम में वापसी

T-20 World Cup 2026/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 7, 2026 / 08:43 am IST
Published Date: February 7, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।
  • हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोट आई थी।
  • हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

T-20 World Cup 2026: नई दिल्ली: आज से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। गत चैंपियन भारत अपना पहला मुकाबला USA के खिलाफ खेलेगी। वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। (T-20 World Cup 2026) हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोट आई थी, जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीँ BCCI ने वर्ल्ड कप के लिए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

BCCI ने जारी की प्रेस रिलीज

T-20 World Cup 2026:  बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया कि, ‘तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं।’ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा । (T-20 World Cup 2026) लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। टीम मैनेजमेंट उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हर्षित राणा की जगह पर टीम में शामिल होंगे।’

वॉर्मअप मैच में चोटिल हुए थे हर्षित

T-20 World Cup 2026:  आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, हर्षित राणा 4 फरवरी को क्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोटिल हुए थे। इसके बाद 5 फरवरी को उन्हें क्लिनिक जांच के लिए भेजा गया था। जांच में पता चला कि उनके घुटने में सूजन है, जिसकी वजह से मूवमेंट में कमी है। जांच के दौरान हर्षित राणा ने काफी ज्यादा दर्द होने की । (T-20 World Cup 2026) बात भी कही थी और इसके बाद जब स्कैन कराया गया तो Lateral Meniscus यानी घुटने के बाहरी हिस्से में चोट का पता चला। मेडिकल टीम ने जांच के बाद पाया है कि बिना सर्जरी के उनकी रिकवरी पॉसिबल नहीं है।

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज.

आज USA से भिड़ेगी टीम इंडिया

T-20 World Cup 2026:  बता दें कि, 2026 टी20 विश्व कप आगाज आज होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन तीन । (T-20 World Cup 2026) मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया भी शनिवार, 7 फरवरी को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी। टी20 विश्व कप में शनिवार को भारत का मुकाबला यूएसए से है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.