Amit Shah Chhattisgarh Visit: आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नक्सलवाद पर करेंगे हाई लेवल मीटिंग, जाएँ मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
Amit Shah Chhattisgarh Visit/Image Credit: IBC24
- तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
- नक्सलवाद पर करेंगे हाईलेवल मीटिंग।
- बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह।
Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं (Amit Shah Chhattisgarh Visit)। गृहमंत्री अमित शाह 7 से 9 फ़रवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और निजी होटल में रुकेंगे (Amit Shah Chhattisgarh Visit)। सीएम विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Amit Shah Chhattisgarh Visit: तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री से शाह शनिवार 7 फरवरी को शाम 4:40 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री शाह निजी होटल में आराम करेंगे और रविवार 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक के बाद एक कई बड़ी बैठके होंगी। (Amit Shah Chhattisgarh Visit) गृहमंत्री शाह 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा की जाएगी। LWE और विभागों की समीक्षा बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।
बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह
Amit Shah Chhattisgarh Visit: बैठकें खत्म होने के बाद 5 बजे से 6.10 तक गृहमंत्री अमित शाह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह 09 फरवरी सोमवार को विशेष विमान से रायपुर से मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। (Amit Shah Chhattisgarh Visit) दंतेश्वरी एयरपोर्ट से गृहमंत्री अमित शाह कार के जरिए बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi Malaysia Visit: आज से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
- Bastar Pandum 2026: आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, यहां जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, किसका बेड़ा पार लगाएंगे शनिदेव, आज का राशिफल जानें यहां

Facebook


