तमिलनाडु: कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल गठबंधन पर चर्चा के लिए टीवीके मुख्यालय पहुंचा

तमिलनाडु: कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल गठबंधन पर चर्चा के लिए टीवीके मुख्यालय पहुंचा

तमिलनाडु: कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल गठबंधन पर चर्चा के लिए टीवीके मुख्यालय पहुंचा
Modified Date: May 6, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: May 6, 2026 3:29 pm IST

चेन्नई, छह मई (भाषा) तमिलनाडु के चेन्नई में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल तमिलगा वेत्री कडगम (टीवीके) प्रमुख विजय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए पनाइयूर स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचा।

कांग्रेस विधायकों के टीवीके परिसर में प्रवेश करने के साथ ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई, जिसने दोनों दलों के बीच गठबंधन में संभावित बदलाव का संकेत दिया।

टीवीके कार्यालय का माहौल गर्मजोशी से भरा रहा और कांग्रेस नेताओं को बंद कमरे में हुई बातचीत के लिए अंदर ले जाया गया।

कांग्रेस नेताओं का टीवीके पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय ने माला व रेशमी शॉल पहनाकर स्वागत किया।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बैठक को ‘शिष्टाचार भेंट’ कहा गया लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के प्रतिनिधियों का नवगठित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलना रणनीतिक रूप से संबंधों में गर्माहट का संकेत देता है।

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, चर्चा में तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी बात हुई । हालांकि दोनों पक्षों ने विशिष्ट रणनीतिक समझौतों के बारे में चुप्पी साध रखी है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में