तमिलनाडु के राज्यपाल रवि और मंत्री चेझियान के बीच कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर वाकयुद्ध

Ads

तमिलनाडु के राज्यपाल रवि और मंत्री चेझियान के बीच कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर वाकयुद्ध

  •  
  • Publish Date - December 20, 2024 / 10:32 PM IST,
    Updated On - December 20, 2024 / 10:32 PM IST

चेन्नई, 20 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को कुलपतियों की नियुक्ति के मुद्दे पर उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और सरकार से खोज समिति तथा संबंधित अधिसूचनाओं में यूजीसी अध्यक्ष के नामितों को शामिल करने को कहा।

चेझियान ने राज्यपाल पर हस्तक्षेप तथा कानून को अपने हाथ में लेने का आरोप लगाया। उन्होंने दोहराया कि खोज समितियों का गठन कानून के अनुसार किया गया था।

इस बीच राजभवन ने कहा कि राज्यपाल ने कुलाधिपति के रूप में सरकार से यूजीसी अध्यक्ष के मनोनीत सदस्यों को शामिल करते हुए अन्ना विश्वविद्यालय (चेन्नई), भारतीदासन विश्वविद्यालय (तिरुचिरापल्ली) और पेरियार विश्वविद्यालय (सेलम) के लिए खोज समिति के गठन की अधिसूचना जारी करने को कहा है।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव