तमिलनाडु: नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु: नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु: नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार
Modified Date: June 7, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: June 7, 2026 9:03 pm IST

तिरुचिरापल्ली, सात जून (भाषा) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के पलक्करई क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि सात नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उत्पीड़न संबंधी औपचारिक शिकायत मिलने के बाद फोर्ट ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन (एडब्ल्यूपीएस) ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की का काफी समय तक यौन उत्पीड़न किया गया।

उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा और उसे परामर्श के लिए ले गईं, जहां लड़की ने अंततः अपने साथ हुए उत्पीड़न की जानकारी दी।

इसके बाद मां ने कानूनी कार्रवाई शुरू कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक विशेष टीम ने अभियान चलाकर मामले में शामिल नौ लोगों को पकड़ा जिनमें से सात नाबालिग हैं।

पुलिस ने इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि दो वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि सात नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में