तमिलनाडु चुनाव : द्रमुक ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिया

तमिलनाडु चुनाव : द्रमुक ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिया

तमिलनाडु चुनाव : द्रमुक ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिया
Modified Date: March 28, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: March 28, 2026 4:08 pm IST

चेन्नई, 28 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने शनिवार को विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दलों, वीसीके और डीएमडीके सहित अन्य दलों द्वारा चुनाव लड़े जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गई।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

राज्य में द्रमुक, धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) का नेतृत्व कर रही है।

समझौते के अनुसार, द्रमुक की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस की 28 सीटों में पोन्नेरी, इरोड ईस्ट, विलावंकोड, शिवकाशी और कराईकुडी शामिल हैं।

प्रेमलता विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके को पहले ही 10 सीटें आवंटित की गई हैं, और उनमें विरुधाचलम और पल्लावरम शामिल हैं।

थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके को आठ सीटें मिली हैं, जिनमें कट्टुमन्नारकोइल, पनरुत्ती और तिंडीवनम शामिल हैं।

माकपा को पद्मनाभपुरम और पलानी सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि भाकपा थल्ली और भवानीसागर (एससी) सहित अन्य सीटों से चुनाव लड़ेगी। दोनों वामपंथी दलों को पांच-पांच सीटें दी गई हैं।

द्रमुक ने अन्य सहयोगी दलों के लिए भी सीटें निर्धारित की हैं, जिनमें वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके भी शामिल है, जो चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में