Bhopal Rape Case News : सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी! डरा-धमकाकर दो बच्चों की माँ को होटल ले गया इंस्टाग्राम फ्रेंड, फिर जो हुआ..

भोपाल में 29 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसने बाद में उसे धमकाकर होटल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

Bhopal Rape Case News : सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी! डरा-धमकाकर दो बच्चों की माँ को होटल ले गया इंस्टाग्राम फ्रेंड, फिर जो हुआ..

Bhopal Rape Case News / Image Source : FILE

Modified Date: March 28, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 28, 2026 4:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला पेट्रोल डलवाने निकली थी, देर रात बेसुध हालत में लौटी।
  • आरोपी से इंस्टाग्राम पर दो महीने पहले हुई थी पहचान।
  • पुलिस ने आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू की।

भोपाल: Bhopal Rape Case News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 29 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने शुरुआत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला एक ही आरोपी द्वारा ज़्यादती करने का पाया गया है। पीड़िता दो बच्चों की मां है और आरोपी उसे पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम के जरिए परेशान कर रहा था। घटना के बाद आरोपी महिला को बदहवास हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकली थी युवती

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। ( MP Crime News ) परिजनों की तलाश के बीच वह रात करीब ढाई बजे बेसुध हालत में घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि आरोपी हरीश खान ने महिला को डरा-धमकाकर अपने साथ एक होटल ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की।

Social Media Trap News इंस्टाग्राम पर हुई थी आरोपी से पहचान

पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला की पहचान आरोपी से करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। कुछ समय बातचीत के बाद महिला ने उससे संपर्क बंद कर दिया था, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने उसे मिलने बुलाया और डराकर अपने साथ ले गया था। शुरुआती जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, यह मामला एक ही आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी हरीश खान की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है वहीँ पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस का कहना है की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.