तमिलनाडु चुनाव: तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख सेल्वापेरुंथगई और कांग्रेस उम्मीदवार पिछड़े

तमिलनाडु चुनाव: तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख सेल्वापेरुंथगई और कांग्रेस उम्मीदवार पिछड़े

तमिलनाडु चुनाव: तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख सेल्वापेरुंथगई और कांग्रेस उम्मीदवार पिछड़े
Modified Date: May 4, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: May 4, 2026 2:21 pm IST

चेन्नई, चार मई (भाषा) कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. सेल्वापेरुंथगई, श्रीपेरूम्‍बुदूर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विजय के नेतृत्व वाले टीवीके उम्मीदवार थेन्नारासु के. से पिछड़ गए हैं। टीवीके उम्मीदवार थेन्नारासु के. सोमवार सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से स्पष्ट बढ़त बना ली थी।

मतगणना का नौवां दौर समाप्त होने के बाद थेन्नारासु ने 38,394 वोट हासिल किए और इस तरह उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेल्वापेरुंथगई पर 14,086 वोट की स्पष्ट बढ़त बना ली थी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की तरह, कांग्रेस उम्मीदवार अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) से पीछे हैं।

विधानसभा में कांग्रेस के सदन के नेता एस. राजेश कुमार किल्लियूर में टीवीके के सबिन एस से मात्र 1,795 वोट से पीछे हैं। आठवें दौर की मतगणना के बाद सबिन को 27,623 वोट मिले थे।

द्रमुक के नेतृत्व वाले ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ (एसपीए) के साथ गठबंधन में कांग्रेस 27 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

ए एस चंद्रशेखरन, जमाल मोहम्मद यूनुस, आर एम करुमनिकम, थारहाई कुथबर्ट और प्रवीण टी टी सहित कुछ प्रमुख कांग्रेस उम्मीदवार क्रमशः कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तिरुवदनाई, कोलाचेल और विलावन्कोड विधानसभा क्षेत्रों में भी पिछड़ रहे हैं।

कांग्रेस की सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उम्मीदवार के. मरिमुथु और पी. महालिंगम ने थिरुथुराईपूंडी और श्रीविलिपुथुर निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 40,566 और 15,036 वोट की स्पष्ट बढ़त बना ली है।

भाषा तान्या मनीषा अमित

अमित


लेखक के बारे में