इज्जत भी गई और गड़ा धन भी नहीं मिला, तांत्रिक ने महिला के साथ किया ये…

इज्जत भी गई और गड़ा धन भी नहीं मिला, तांत्रिक ने महिला के साथ किया ये...

इज्जत भी गई और गड़ा धन भी नहीं मिला, तांत्रिक ने महिला के साथ किया ये…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 6, 2017 11:54 am IST

 

बल्लभगढ़। तांत्रिक ने दूध बेचने वाली एक महिला को घर के अंदर जमीन में गड़ा धन दिलाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लिया। उसके बाद उस कथित तांत्रिक ने महिला से पूजा पाठ करने की आड़ में दुष्कर्म को अंजाम दिया। दरअसल बल्लभगढ़ की रहने वाली महिला गांव के ही एक तांत्रिक के घर दूध देने जाया करती थी, तांत्रिक की नजर महिला के जिस्म पर थी। एक दिन तांत्रिक पीडित महिला के घर पहुंचता है और उसे उसके घर में गड़ा हुआ धन होने की बात कहता है और उसे निकालने के लिए पूजा-पाठ करने की विधि बताता है। महिला घर में गड़ा हुआ धन निकाले के लिए पूजा करवाने को तैयार हो जाती है जिसके बाद तांत्रिक पूजा करवाने के नाम पर महिला को नशीली चीज खलाकर बेहोश कर देता है और उससे दुष्कर्म करता है। पीडित महिला के अनुसार लालच में अंधी होकर वह उस पूजा के लिए तैयार हुई थी लेकिन जब मेरी आंखें खुली तो मेरे अंतर वस्त्र दूर पढे़ थे, और तांत्रिक सामने बैठकर पूजा करने का ढ़ोंग कर रहा था। जब मैने विरोध किया तो तांत्रिक ने कहा की यह पूजा की विधि है और इसे करना ही होगा जिसके बाद उसने मेेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसी के साथ महिला ने तांत्रिक पर अलग-अलग समय पर कुल मिलाकर 10ः30 लाख रूपए लेने का आरोप भी लगाया है। 


लेखक के बारे में