Siya Goyal Obscene Gesture Video: मंगेतर के क़त्ल की आरोपी सिया ने किया था अश्लील इशारा.. अब पिता ने दी ये सफाई, आप भी सुनें क्या कहा

Siya Goyal Obscene Gesture Video Clarification: सिया गोयल के वायरल वीडियो पर पिता का नया दावा, घायल उंगली दिखाने की बात कही, अश्लील इशारे के आरोप नकारे।

Siya Goyal Obscene Gesture Video: मंगेतर के क़त्ल की आरोपी सिया ने किया था अश्लील इशारा.. अब पिता ने दी ये सफाई, आप भी सुनें क्या कहा

Siya Goyal Obscene Gesture Video Clarification || UP-UK News File

Modified Date: July 4, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: July 4, 2026 7:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिया के पिता ने आरोपों को बताया गलत।
  • वायरल वीडियो पर घायल उंगली का दावा।
  • पुलिस जांच जारी, सच अदालत में होगा तय।

पुणे: कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल के वायरल वीडियो पर परिवार का नया दवा सामने आया है। (Siya Goyal Obscene Gesture Video Clarification) सिया के पिता प्रवीण गोयल ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि सिया ने मीडिया की ओर अश्लील इशारा किया था। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से समझा गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘दिखाई थी घायल उंगलिया’ : सिया के पिता

प्रवीण गोयल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जब पुलिस सिया को जाँच के दौरान घर लेकर आई थी, उसी बीच कार का दरवाजा बंद होने से उसकी दो उंगलियां चोटिल हो गई थीं। उनके मुताबिक, एक उंगली पर पट्टी बंधी हुई थी, जबकि दूसरी में सूजन थी और नाखून नीले पड़ गए थे। उनका दावा है कि सिया मीडिया को वही घायल उंगलियां दिखा रही थी, न कि कोई आपत्तिजनक इशारा कर रही थी।

भाई ने भी किया चोट का दावा

उन्होंने कहा कि यदि किसी को शक है तो उस समय मौजूद पुलिसकर्मियों से इसकी पुष्टि की जा सकती है। प्रवीण गोयल ने एक तस्वीर भी दिखाई, जिसमें उनके मुताबिक़ सिया की घायल और सूजी हुई उंगलियां दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें चेहरे पर स्कार्फ बांधे सिया गोयल पुलिस के साथ घर से बाहर निकलते समय मीडिया की ओर देखती दिखाई दी। (Siya Goyal Obscene Gesture Video Clarification) इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि उसने बीच की उंगली दिखाकर अश्लील इशारा किया।

सामने आया कथित चैट, शुरू हुई जांच

इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच में अब एक Snapchat चैट सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, जांच एजेंसियां उस चैट की जांच कर रही हैं, जिसमें आरोपी सिया गोयल ने अपनी एक दोस्त से फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए उसका आधार कार्ड मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, चैट में सिया ने लिखा था, “अपना आधार कार्ड आगे और पीछे दोनों तरफ का भेज दो, शादी के टिकट बुक कराने हैं… वैसे भी यह शादी कभी होने वाली नहीं है।”

पुलिस इस चैट की जांच कर रही है कि क्या वास्तव में किसी फ्लाइट की बुकिंग की गई थी और क्या शादी की तैयारियों का दिखावा करके यह मैसेज देने की कोशिश की जा रही थी कि सब कुछ सामान्य है। (Siya Goyal Obscene Gesture Video Clarification) जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या यह बातचीत हत्या की साजिश को छिपाने और किसी तरह का शक पैदा न होने देने के प्लानिंग का हिस्सा थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस कथित Snapchat चैट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

18 जून को के थे केतन की हत्या

गौरतलब है कि, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर 18 जून को लोहागढ़ किले के पास कारोबारी केतन अग्रवाल को ऊंचाई से धक्का देकर हत्या का आरोप है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने केतन को खाई में धक्का देकर हत्या की। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है। दोनों ही पुलिस के कस्टडी में हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की

लंदन प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय कलात्मक जिम्नास्टिक्स टीम ग्लास्गो के लिए रवाना होगी

उप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा: नितिन नवीन

इंडियन पोटाश ने गन्ने की टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने को यूपीएल की इकाई के साथ किया समझौता

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से गोली चली, तीन लोग घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown