Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, इस महान बल्लेबाज का तोड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, इस महान बल्लेबाज का तोड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
Vaibhav Sooryavanshi Debut/Photo Creadit: IBC24 File
- 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में डेब्यू का मौका मिला
- 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण का नया रिकॉर्ड बनाया
- उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 1989 में बने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के भारतीय पुरुष रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया
Vaibhav Sooryavanshi Debut: टीम इंडिया और इंग्लैंड (India vs England 2nd T20) के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जा रहा है, इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। वहीं, इस मैच में भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है, संजू सैमसन की जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।
IND vs ENG 2nd T20I Live Streaming इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 15 साल 99 दिन में ही डेब्यू करते ही इस युवा खिलाड़ी (Vaibhav Sooryavanshi Debut) ने नया इतिहास रच दिया है, सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
India (Playing XI): Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma, Ishan Kishan(w), Shreyas Iyer(c), Tilak Varma, Shivam Dube, Harshit Rana, Axar Patel, Ravi Bishnoi, Arshdeep Singh, Varun Chakaravarthy
England (Playing XI): Philip Salt, Jos Buttler(w), Harry Brook(c), Jacob Bethell, Tom Banton, Sam Curran, Will Jacks, Liam Dawson, Adil Rashid, Jofra Archer, Josh Tongue
ये भी पढ़ें
- Madhya Pradesh RERA: जस्टिस वी.पी.एस. चौहान की जगह अब ये होंगे रेरा के नए चेयरमैन, आदेश जारी
- महिला के साथ शर्मनाक वारदात! पहले काटे बाल, फिर… क्या है पूरा मामला? | Madhya Pradesh | Ujjain
- PM Modi on Oil Crisis: बड़े-बड़े देश ईंधन संकट में फंसे, लेकिन भारत कैसे बचा? पीएम मोदी ने बताई पूरी रणनीति
- Central Govt Notice to Telegram: फ्री में मूवी-वेब सीरीज देखने वालों के लिए बड़ा झटका! केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, मांगा 15 दिन में जवाब

Facebook


