किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे को तेज लहरों में डूबने से बचाया

किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे को तेज लहरों में डूबने से बचाया

किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे को तेज लहरों में डूबने से बचाया
Modified Date: April 26, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: April 26, 2026 8:03 pm IST

मंगलुरु (कर्नाटक), 26 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक में सोमेश्वर समुद्र तट पर एक किशोर ने 10 वर्षीय एक लड़के को तेज लहरों में डूबने से बचाया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, विटला मेग्गिनापेटे का मोहम्मद अर्शमान (10) शनिवार को अपने परिवार के साथ सोमेश्वर समुद्र तट पर आया था, तभी वह तेज लहरों की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि स्थिति को देख 16 वर्षीय मोहम्मद इस्माइल फैज उसे बचाने के लिए तुरंत समुद्र में कूद गया तथा वह बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने से पहले करीब 10 मिनट तक लहरों से जूझता रहा।

पुलिस ने कहा कि बच्चे को बचाने के बाद फैज पस्त हो गया और बेहोश हो गया।

पुलिस के अनुसार फैज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उसने कहा कि अर्शमान भी खतरे से बाहर है।

फैज ने हाल में एसएसएलसी परीक्षा उत्तीर्ण की है और राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अर्शमान और फैज दोनों ही रिश्तेदार हैं और दोनों अपने परिजनों के साथ समुद्र तट पर आए थे।

स्थानीय तैराकों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। फैज ने कहा कि उसे तैरना आता है जिससे उसे अर्शमान को डूबने से बचाने में आत्मबल मिला।

भाषा सं राजेंद्र राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में