तेलंगाना: हैदराबाद के एक मंदिर में मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया
तेलंगाना: हैदराबाद के एक मंदिर में मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया
हैदराबाद, 24 फरवरी (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में मंगलवार को द्विमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित एक मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हनुमान मूर्ति पर से सिंदूर हटा हुआ पाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना में देवी-देवताओं की मूर्तियों पर हो रहे ये हमले छिटपुट घटनाएं नहीं बल्कि सनातन धर्म के खिलाफ एक साजिश के तहत हो रहे हैं।
राव ने एक बयान में बताया कि मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंदू त्योहारों को निशाना बनाने की घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में ‘विफल’ रहने और वोट बैंक की राजनीति में ‘लिप्त’ होने का आरोप लगाया।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


