तेलंगाना चुनाव: 603 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, सोना, शराब और मुफ्त उपहार जब्त

तेलंगाना चुनाव: 603 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, सोना, शराब और मुफ्त उपहार जब्त

तेलंगाना चुनाव: 603 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, सोना, शराब और मुफ्त उपहार जब्त
Modified Date: November 18, 2023 / 08:31 pm IST
Published Date: November 18, 2023 8:31 pm IST

हैदराबाद,18 नवंबर (भाषा) तेलंगाना और केंद्र की प्रवर्तन एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद से राज्य में 603 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की नकदी, सोना, शराब, नशीले पदार्थ एवं मुफ्त उपहार जब्त किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 214 करोड़ रुपये की नकद राशि, कुल 179 करोड़ रुपये मूल्य का सोना एवं अन्य कीमती धातुएं, 96 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की शराब, 34 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ और 78 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य वस्तुएं/मुफ्त वस्तुएं जब्त की गईं।

अधिकारी ने बताया कि (नौ अक्टूबर को) आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यक्रम जारी होने के बाद से हेल्पलाइन पर 1,987 फोन कॉल प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि जहां तक राष्ट्रीय शिकायत निवारण सेवा (एनजीआरएस) में दर्ज शिकायतों की बात है तो कुल 20,670 शिकायतें प्राप्त हुईं और इनमें से 20,301 का समाधान कर दिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला कॉल सेंटर के माध्यम से 4,673 शिकायतें प्राप्त हुईं और 4,543 का समाधान किया गया।

उसमें कहा गया है कि सी-विजिल के माध्यम से 5,183 शिकायत प्राप्त हुईं और उन पर कार्रवाई की गई। इसमें बताया गया है कि अब तक जिला/निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर सुविधा पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवारों/राजनीतिक दलों को 22,254 अनुमति दी गई हैं।

भाषा सिम्मी माधव

माधव


लेखक के बारे में