तेलंगाना: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया वक्फ बोर्ड का निरीक्षक
तेलंगाना: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया वक्फ बोर्ड का निरीक्षक
हैदराबाद, छह जून (भाषा) तेलंगाना भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने एक सरकारी काम के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शनिवार को नलगोंडा जिले में वक्फ बोर्ड के एक निरीक्षक को गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी अधिकारी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।
विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारी ने फरवरी 2025 में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन के संबंध में हैदराबाद स्थित वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के लिए कथित रूप से रिश्वत मांगी थी।
आवेदन नलगोंडा जिले के पेड्डावूरा में स्थित जामे मस्जिद अबूबकर सिद्दीक रहमतुल्ला अलै की संपत्ति को वक्फ बोर्ड के अभिलेखों में पंजीकृत कराने से संबंधित था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिकारी को गिरफ्तार करके हैदराबाद में एसीबी मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत में पेश किया जाएगा।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


