Corona New Cases: Covid-19 को लेकर फिर बढ़ी दुनियाभर में टेंशन, इन देशों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, अलर्ट जारी
Corona New Cases: Covid-19 को लेकर फिर बढ़ी दुनियाभर में टेंशन, इन देशों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, अलर्ट जारी

Indore Covide Meeting/ Image Credit: IBC24 File
- कोरोना ने दी दस्तक।
- एशिया के कई हिस्सों में फैल रहे हैं कोरोना के मामले।
- सिंगापुर, हांगकांग में भी बढ़े मामले।
- स्वास्थ्य अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।
नई दिल्ली। Corona New Cases: साल 2019-2020 को पूरे दुनिया ने कोरोना महामारी का सामना किया था। वहीं एक बार फिर से इस महामारी ने दस्तक दे दी है। जिससे लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। इस बीमारी ने एशिया के कई हिस्सों में फैल रहे हैं तो वहीं हांगकांग और सिंगापुर में भी वायरस की जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों के अस्पतालों में भीड़ बढ़ने से लेकर मौतों की संख्या में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है, जो पिछले एक साल में सबसे ज्यादा हैं।
सिंगापुर में 28% की वृद्धि
बता दें, सिंगापुर में पिछले एक साल में मामलों में 28% की वृद्धि देखी गई है, 3 मई तक 14200 मामले सामने आए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह नया उछाल पूरे एशिया क्षेत्र में एक नई लहर का संकेत दे सकता है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि फिलहाल कोई ऐसा प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि नया वेरिएंट ज़्यादा संक्रामक या ज़्यादा गंभीर है।
हांगकांग में बढ़े मामले
वहीं हांगकांग में वायरस की गतिविधि काफी हाई तेज हो गई है। हांगकांग में पिछले साल के बाद से यह अब तक का सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। जानकारी के अनुसार 3 मई तक गंभीर मामलों की संख्या 31 तक पहुंच गई, जो चिंताजनक है। जबकि चीन और थाईलैड की बात की जाए तो चीन में कोरोना के मामले में इजाफा हुआ है। 4 मई तक पांच हफ्तों में वहां टेस्ट पॉजिटिविटी दर दोगुनी से भी ज़्यादा हो चुकी है। थाईलैंड में अप्रैल में हुए सोंगक्रान फेस्टिवल के बाद कोरोने केस बढ़ गए हैं। जिसे देखते हुए विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने की ये अपील
Corona New Cases: विशेषज्ञों की माने तो इस गर्मी में जब आमतौर पर वायरस कमज़ोर हो जाते हैं, तब कोविड-19 का बढ़ना यह संकेत देता है कि यह वायरस मौसमी सीमाओं से परे जाकर फैलेगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से बूस्टर डोज़ लगवाने की अपील करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है? जबकि, भारत में अब तक कोविड-19 के सिर्फ 93 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, देश में कोरोना महामारी की नई लहर के कोई संकेत नहीं है।
लेखक के बारे में
Web Title: Tension over Covid-19 has increased again around the world, Corona is spreading rapidly in these countries

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm