संबंध सामान्य होने के लिए आतंकमुक्त वातावरण जरूरी: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान पर विदेश मंत्रालय

Ads

संबंध सामान्य होने के लिए आतंकमुक्त वातावरण जरूरी: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान पर विदेश मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - August 3, 2023 / 05:46 PM IST,
    Updated On - August 3, 2023 / 05:46 PM IST

नयी दिल्ली,तीन अगस्त (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों के लिए आतंक तथा शत्रुता मुक्त वातावरण जरूरी है।

विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जताई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत, पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी मुल्कों के साथ सामान्य संबंध चाहता है और इसके लिए माहौल तैयार करना उस देश पर निर्भर है।

बागची ने शरीफ के बयान के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी मुल्कों के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं लेकिन उसके लिए आतंक तथा शत्रुता मुक्त वातावरण जरूरी है।’’

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश