बाढ़ प्रभावित असम में जानवरों को बचाने में मदद के लिए वंतारा फाउंडेशन को धन्यवाद : मुख्यमंत्री हिमंत

बाढ़ प्रभावित असम में जानवरों को बचाने में मदद के लिए वंतारा फाउंडेशन को धन्यवाद : मुख्यमंत्री हिमंत

बाढ़ प्रभावित असम में जानवरों को बचाने में मदद के लिए वंतारा फाउंडेशन को धन्यवाद : मुख्यमंत्री हिमंत
Modified Date: August 6, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: August 6, 2026 6:05 pm IST

गुवाहाटी, छह अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में बाढ़ प्रभावित जानवरों को बचाने और अन्य राहत कार्यों में वन विभाग की मदद करने के लिए बृहस्पतिवार को वंतारा फांउडेशन का आभार जताया।

शर्मा ने कहा कि बाढ़ से मवेशियों और वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जानवरों को बचाने के काम पर अक्सर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा,‘‘असम में बाढ़ के नतीजों में से एक ऐसा पहलू जिस पर कम चर्चा हुई है, लेकिन जो बेहद दुखद है, वह है हमारे मवेशियों और वन्यजीवों पर पड़ी भारी मार। 10 लाख से अधिक मवेशी प्रभावित हुए हैं, सैकड़ों जंगली जानवर बह गए हैं, और कई अन्य फंसे हुए हैं या लापता हैं।’’

उन्होंने कहा कि भले ही वन विभाग ने बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया है, लेकिन संकट का दायरा इतना बड़ा है कि और अधिक मदद की जरूरत है।

शर्मा ने वंतारा फाउंडेशन का विशेष वन्यजीव बचाव टीम और एम्बुलेंस के बेड़े से राज्य के वन विभाग की मदद करने के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जानवरों को बचाने के काम पर अक्सर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, जितना दिया जाना चाहिए। जो लोग इस नेक काम के लिए आगे आए हैं, हम उनकी सराहना करते हैं। श्री अनंत अंबानी के इस विचारशील और दयालु कदम के लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूं।’’

असम में बाढ़ से कम से कम 95 लोगों की मौत हुई है और करीब 1.6 लाख प्रभावित हुए हैं।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में