बेंगलुरु में एक व्यक्ति और उसके चार वर्षीय बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

बेंगलुरु में एक व्यक्ति और उसके चार वर्षीय बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

बेंगलुरु में एक व्यक्ति और उसके चार वर्षीय बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला
Modified Date: August 17, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: August 17, 2026 12:15 pm IST

बेंगलुरु, 17 अगस्त (भाषा) बेंगलुरु के चिक्काबनवारा इलाके में सोमवार सुबह 35 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके चार वर्षीय बेटे के शव उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान निजी कंपनी में काम करने वाले अभिनंदन और उनके चार वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अभिनंदन अपनी पत्नी और बेटे के साथ उस घर में रहते थे, जहां यह घटना हुई। मामले का पता तब चला जब उनकी पत्नी ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वे एक रिश्तेदार के घर गए थे और रविवार शाम घर लौटे थे। सोमवार सुबह जब वह उठीं तो उन्होंने अपने पति और बेटे को बेहोशी की हालत में पड़ा पाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों के शव मिले। शवों पर चाकू से वार के निशान या कोई बड़ी चोट नहीं थी, हालांकि शरीर पर मामूली चोट के निशान पाए गए।

अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

पुलिस ने कहा कि मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में