संपूर्ण राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ संसद के बजट सत्र का
संपूर्ण राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ संसद के बजट सत्र का
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रगीत प्रेमियों को शनिवार को उस समय सुखद आश्चर्य हुआ जब संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र का समापन इस गीत के पूरे छह अंतरों के बोल के गायन के साथ हुआ।
संसद के दोनों सदनों की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाते समय राष्ट्रगीत की धुन बजने की परंपरा रही है। इसमें राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरों की धुन बजायी जाती थी।
लेकिन इस बार ‘वंदे मातरम्’ की न केवल धुन बजाई गई, बल्कि पूरे राष्ट्रगीत के गायन की रिकॉर्डिंग भी बजाई गई।
कुछ महीने पहले जारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब सभी स्कूलों में और सरकारी संस्थानों में आधिकारिक अवसरों पर राष्ट्रगीत के पूरे छह अंतरे गाए जाएंगे, जिसकी अवधि तीन मिनट 10 सेकंड निर्धारित है।
भाषा वैभव माधव
माधव

Facebook


