राष्ट्र के लिए प्राण न्योछावर करने वालों का देश हमेशा ऋणी रहेगा: असम के राज्यपाल
राष्ट्र के लिए प्राण न्योछावर करने वालों का देश हमेशा ऋणी रहेगा: असम के राज्यपाल
गुवाहाटी, आठ जून (भाषा) असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सोमवार को यहां ‘अमर शहीद श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले राज्य के वीर सैनिकों को नमन किया गया।
कार्यक्रम सैनिक कल्याण निदेशालय द्वारा गुवाहाटी के दिघलीपुखुरी में स्थित असम राज्य समर स्मारक और डॉन बॉस्को हाई स्कूल में आयोजित किया गया था।
राज्यपाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश हमेशा उन वीरों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल कठिन और विविध परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हुए साहस, अनुशासन और समर्पण की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखे हुए हैं।
भाषा जोहेब धीरज
धीरज

Facebook


